

देहरादून-चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के समय वाहन (HP 08 A 4323) पर चार लोग सवार थे और वाहन मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
एस. डी. आर. एफ. की रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।
एस. डी. आर. एफ. टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से चार व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया
मृतको के नाम :-
- अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष
- संदीप उम्र 32 वर्ष
- प्रवीण उम्र 30 वर्ष
- मोहित उम्र 28 वर्ष
सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमाचल प्रदेश
