चमोली बड़ा हादसा हुआ है, नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 17 की मौत हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही चमोली के रवाना होंगे।

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।  

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।  घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं। 

मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल

डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।  इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। कुल 22 लोग मौके पर मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली रवाना

चमोली में दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे।

15 लोगों के मौत की हुई पुष्टि

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैले करंट हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है। 

सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया और 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15 लोगों की सूची जारी

  • 1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
  • 2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
  • 3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
  • 4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
  • 5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
  • 6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
  • 7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
  • 8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
  • 9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
  • 10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
  • 11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
  • 12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
  • 13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
  • 14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
  • 15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष